29 Mar 2024, 10:42:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ड्रम ने इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर कैटेगरी लॉंच की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 7:24PM | Updated Date: Aug 21 2019 7:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑनलाइन ऑटोमोबाइल मार्केटप्लेस ड्रूम ने अपने प्लेटफार्म पर इलेक्ट्रिक व्हील चेयर कैटेगरी लॉंच करने की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर के साथ ड्रूम अपने प्लेटफॉर्म पर मोबिलिटी स्कूटर और मैनुअल व्हीलचेयर जैसे उत्पाद भी लाँच कर रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर साइकिल से लेकर विमानों तक की कुल 65 कैटेगरी उपलब्ध है। उसने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए इस तरह की कैटेगरी शुरू करने वाली ड्रूम पहली कंपनी है।

यह पहल सभी के लिए मोबिलिटी सॉल्युशन प्रदान करने की ड्रूम के विजन को रेखांकित करती है। अत्याधुनिक तकनीकों के साथ बाजार में उपलब्ध अन्य व्हीलचेयर के मुकाबले यह इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर अधिक नेविगेटेबल, टिकाऊ और कॉस्ट-इफेक्टिव हैं। इसके अलावा यह स्प्लिट फ्रेम टेक्नोलॉजी वाली दुनिया की पहली व्हीलचेयर है। इससे ड्राइव कंट्रोल है। इसके जरिये उसने अपने प्लेटफॉर्म पर दुनिया के सबसे अधिक किफायती ऑल-टेरेन व्हीलचेयर फ्रेम टेक्नोलॉजी की शुरुआत से बुजुर्गों और अन्य दिव्यांगों के लिए सुरक्षा, आराम और स्वतंत्रता के अधिकतम स्तर तक ड्रूम को लागू किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »