28 Mar 2024, 19:02:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डालर के मुकाबले रुपए में 14 पैसे की मजबूती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 6:43PM | Updated Date: Aug 14 2019 6:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतर बैकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में बुधवार को डालर के मुकाबले रुपए में बड़ी उठापटक रही। कारोबार की समाप्ति पर एक डालर की कीमत गत दिवस की तुलना में 14 पैसे घटकर 71.27 रुपए रह गई। कारोबारियों के अनुसार विश्व की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डालर कमजोर रहा। इसका फायदा भी रुपए को मिला। शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 56 पैसे मजबूत रहा।  डालर 56 पैसे घटकर 70.85 रुपए रहा। सत्र के दौरान डालर रुपया विनिमय दर ऊंचे में 71.35 और नीचे में 70.84 रुपए के बीच रही। समाप्ति पर विनिमय दर गत दिवस की तुलना में 14 पैसे नीचे 71.27 रुपए रह गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »