28 Mar 2024, 19:08:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दुनिया के शीर्ष 20 प्रौद्योगिकी शहरों में बेंगलूर 12वें स्थान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2015 5:40PM | Updated Date: Jul 6 2015 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया में शीर्ष 20 प्रौद्योगिकी समृद्ध शहरों में बेंगलूर 12वें स्थान पर है। संपत्ति के बारे में परामर्श देने वाली वैश्विक कंपनी जोन्स लांग ला साले (जेएलएल) ने एक सर्वे में यह कहा है। जेएलएल इंडिया के चेयरमैन और भारत में क्षेत्रीय प्रमुख अनुज पुरी ने कहा, जेएलएल के सालाना वैश्विक सर्वेक्षण में सिटी मोमेन्टम इंडेक्स’ टॉप 20 सूची में बेंगलूर को जगह मिलने के साथ यह पहला मौका है जब भारत का कोई शहर इसमें जगह बना पाया है।

 

दुनिया के शीर्ष 20 प्रौद्योगिकी समृद्ध शहरों में बेंगलूर 12वें स्थान पर है। सूची में लंदन, सैन जोस (अमेरिका) तथा बीजिंग तीन शीर्ष शहर के रूप में शामिल हैं। अच्छी आर्थिक वृद्धि, बुनियादी ढांचे में निवेश, नई कंपनियों (स्टार्ट अप) की मौजूदगी तथा प्रमुख कार्यालय स्थल की उल्लेखनीय आपूर्ति कुछ कारक हैं जिसने सर्वे में बेंगलूर के मजबूत प्रदर्शन में योगदान दिया। पुरी ने कहा कि बेंगलूर में आर्थिक के साथ रीयल एस्टेट क्षेत्र में तेजी आई है क्योंकि यहां प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियोंं ने बाजार में प्रवेश करने या विस्तार की योजना बनाई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »