16 Apr 2024, 12:44:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एयर इंडिया पाकिस्तान के प्रतिबंध हटाने से अमेरिका जाने में बचेंगे 4.30 घंटे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 12:45AM | Updated Date: Jul 17 2019 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा उसके वायु क्षेत्र में भारतीय विमानों की उड़ान पर प्रतिबंध हटाने से भारत से अमेरिका की यात्रा में करीब साढ़े चार घंटे का समय कम लगेगा। फरवरी में पुलवामा आतंकवादी हमलों को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद पाकिस्तान ने उसके हवाई क्षेत्र में भारतीय विमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। उसने सोमवार रात से प्रतिबंध हटा दिया है। सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के विमान आज रात से ही पाकिस्तान होकर उड़ान भरनी शुरू कर देंगे। एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने बताया कि पाकिस्तान के प्रतिबंध हटाने के बाद से अमेरिका और यूरोप जाने वाले विमानों को सीधे जाने की बजाय दक्षिण की ओर से भेजा जा रहा था।

अब पुराने मार्ग पर जाने से उड़ान समय में डेढ़ घंटे की बचत होगी। इसके अलावा अमेरिका जाने वाले विमानों को वियना में रुकना पड़ता था जहाँ चालक दल के सदस्य बदले जाते थे। इसमें तीन घंटे का समय लगता था। इस प्रकार अब कुल साढ़े चार घंटे की बचत होगी। उन्होंने बताया कि उड़ान समय कम होने के कारण ईंधन और चालक दल के सदस्यों की जरूरत कम हो जायेगी तथा विमान का इस्तेमाल भी ज्यादा बेहतर हो सकेगा। इस सबसे अमेरिका जाने वाली उड़ानों पर एक तरफ की यात्रा में करीब 20 लाख रुपये और यूरोप जाने वाली उड़ानों में करीब पाँच लाख रुपये की बचत का अनुमान है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »