25 Apr 2024, 11:19:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ओला ने बंद की फूडपांडा डिलीवरी - कई कर्मचारियों की गई नौकरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 3:39PM | Updated Date: May 22 2019 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फूडपांडा इंडिया के अधिग्रहण के लगभग 18 महीने बाद एएनआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली ओला (Ola) कंपनी ने अपने फूड डिलीवरी बिजनेस पर फिलहाल रोक लगा दी है। इसके साथ ही ओला ने 40 मिड-एंट्री स्तर के कर्मचारियों के अलावा 1500 फूड डिलीवरी एग्जीक्यूटिव में से अधिकांश के अनुबंध को समाप्त कर दिया है। चार लोगों ने इस बात की पुष्टि भी की है। 
 
इस संबंध में जब ओला ऐप के माध्यम से एक्सेस किया गया तो पता चला कि फूडपांडा प्लेटफॉर्मा पर अधिकांश रेस्तरां अनुपलब्ध हैं। हालांकि इसके इन-हाउस ब्रांडों के विज्ञापन अभी ऐप पर दिखाई दे रहे हैं। मतलब फूडपांड के इन हाउस ब्रांडो या क्लाउड रसोई का संचालन जारी रहेगा। बता दें फूड डिलीवरी बिजनेस में यह ओला का दूसरा प्रयास था। इसने साल 2015 में ओला कैफे लॉन्च किया था लेकिन एक साल बाद उसे भी बंद कर दिया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »