19 Mar 2024, 13:02:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

तीन सप्ताह के बाद बढ़ी सोने-चांदी की चमक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 6:16PM | Updated Date: Mar 24 2019 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच कम भाव पर घरेलू जेवराती मांग आने से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना और चांदी लगातार तीन सप्ताह की गिरावट से उबरने में कामयाब रहे। सोना इस दौरान 70 रुपए चमककर 33,130 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 290 रुपए महंगी होकर 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गत तीन सप्ताहों में घरेलू बाजार में सोना 1,530 रुपये लुढ़का और चांदी 2,490 रुपए सस्ती हुई थी।
 
मार्च के शुरूआत से ही दोनों कीमती धातुओं में साप्ताहिक गिरावट रही थी। इस बीच लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, गत सप्ताह लंदन का सोना हाजिर 0.40 डॉलर की साप्ताहिक तेजी के साथ शुक्रवार को सप्ताहांत पर 1,302.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.30 डॉलर की तेजी के साथ सप्ताहांत पर 1,304.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस बीच विदेशों में चाँदी हाजिर 0.07 डॉलर की तेजी में सप्ताहांत पर 15.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »