19 Mar 2024, 12:41:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 405 अरब डॉलर के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 3:26PM | Updated Date: Mar 24 2019 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में लगातार पांचवीं साप्ताहिक तेजी दर्ज करता हुआ 3.60 अरब डॉलर बढ़कर 405.63 अरब डॉलर पर पहुँच गया। गत आठ मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.58 अरब डॉलर बढ़कर 402.04 अरब डॉलर रहा था। एक मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 401.77 अरब डॉलर पर रहा था। इससे पहले गत 22 फरवरी को समाप्त सप्ताह में यह 94.47 करोड़ डॉलर बढ़कर 399.21 अरब डॉलर पर और 15 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 15 करोड़ दो लाख डॉलर बढ़कर 398.27 अरब डॉलर रहा था।
 
रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी विदेशी मुद्रा भंडार के आँकड़ों के अनुसार, 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.54 अरब डॉलर बढ़कर 377.77 अरब डॉलर पर पहुँच गयी। स्वर्ण भंडार भी 3.89 अरब डॉलर बढ़कर 23.40 अरब डॉलर पर पहुँच गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.21 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.99 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 59 लाख डॉलर चढ़कर 1.46 अरब डॉलर पर 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »