18 Apr 2024, 20:36:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 15 करोड़ डॉलर बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 7:05PM | Updated Date: Feb 22 2019 7:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 15 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 15 करोड़ दो लाख डॉलर बढ़कर 398.27 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 08 फरवरी को समाप्त सप्ताह में यह 2.12 अरब डॉलर घटकर 398.12 अरब रहा था। रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 15 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 8.89 करोड़ डॉलर बढ़कर 371.07 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

स्वर्ण भंडार भी 7.82 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 22.76 अरब डॉलर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 91 लाख डॉलर घटकर 2.98 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 78 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.45 अरब डॉलर रह गया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »