29 Mar 2024, 21:16:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » box office

ब्लॉकबस्टर की राह पर 2.0, पहले वीकेंड में कमाई 400 करोड़ के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2018 3:31PM | Updated Date: Dec 7 2018 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' बॉक्स आॅफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। हाल ही में अब फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। इस बात की जानकारी निमार्ता करण जौहर ने ट्वीट कर दी है। ट्वीट कर करण ने लिखा कि क्रिएटिंग हिस्ट्री, 2.0 लगातार मेगा ब्लॉकबस्टर होने की ओर कदम बढ़ा रही है और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
 
खबरों की मानें तो 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स, डिजिटल राइट्स और डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के जरिए 370 करोड़ की कमाई कर ली है। लाइफ प्रोडक्शन्स ने 2.0 फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 120 करोड़ में बेचे, जबकि डिजिटल राइट्स के सबी वर्जन हिंदी, तमिल और तेलूदू भाषा 60 करोड़ रुपए में बिके।
 
यह फिल्म 'बाहुबली' से भी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म को भारत समेत दुनियाभर में करीब 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। देशभर में 7500 स्क्रीन्स पर फिल्म प्रदर्शित होगी। अभी इतने स्क्रीन्स पर किसी भी फिल्मों को प्रदर्शित नहीं किया गया है। यह पहली फिल्म है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »