19 Apr 2024, 02:16:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

शाहिद-श्रद्धा का 'मीटर चालू' पर दूसरे दिन भी 'बत्ती गुल'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2018 10:42AM | Updated Date: Sep 24 2018 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' ने अनुमान से कम ओपनिंग लेने के बाद दूसरे दिन बॉक्स आॅफिस पर बढ़त तो हासिल की, मगर वो भी मामूली। फिल्म ने वीकेंड के दूसरे दिन यानि शनिवार को लगभग 17 फीसदी की उछाल ले सकी, जिसके साथ दो दिनों का कलेक्शन 14 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।

21 सितंबर को रिलीज हुई 'बत्ती गुल मीटर चालू' को 6.76 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली, जो ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुमान से कम रही। शनिवार को फिल्म ने जंप लेते हुए 7.96 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो पहले दिन के मुकाबले 1.20 करोड़ रुपए अधिक रहा। दो दिनों में 'बत्ती गुल मीटर चालू' ने 14.72 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »