18 Apr 2024, 13:04:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की फिल्म संजू 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी संजू इस वर्ष की सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार थी। संजय दत्त की बायोपिक पर बनी संजू में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है।
 
संजय दत्त की असल जिंदगी की कहानी को बड़ी ही खूबसूरती से राजू हिरानी और उनके सह लेखक अभिजात जोशी ने तैयार की और हिरानी ने उस पर बेहतरीन फिल्म बनाई है। फिल्म ने अपने प्रदर्शन के पहले दिन जोरदार धमाका करते हुये करीब 35 करोड़ की शानदार कमाई की थी। संजय दत्त की इस बायॉपिक को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
 
फिल्म ने महज तीन दिनों में 110 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्मों में संजू के अलावा पद्मावत, सोनू के टीटू की स्वीटी, रेड, बागी 2 , राजी और रेस 3 ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत ने 300 करोड़ का कलेक्शन किया है और यह अब तक इस वर्ष की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »