28 Mar 2024, 20:13:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्‍म 'पद्मावत' ने अपनी रिलीज के दूसरे सप्ताह में 200 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली। फिल्मी ट्रेड सूत्रों के मुताबिक 'पद्मावत' ने पहले सप्ताह शनिवार तक 192 करोड़ रूपए का राजस्व अर्जित किया और दूसरे रविवार तक करीब 18 करोड़ रूपए कमाए जिसके बाद यह आंकड़ा 210 करोड़ हो गया।
 
अनुमान है कि दूसरे सप्ताह की समाप्ति तक यह फिल्म 250 करोड़ के ऊपर पहुंच सकती है। दीपिका के रानी पद्मावती की शीर्षक भूमिका और शाहिद कपूर एवं रणवीर सिंह की प्रमुख भूमिका वाली 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और अपने प्रदर्शन के दिन से बॉक्स आॅफिस पर रिकाॅर्ड बना रही है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »