25 Apr 2024, 21:37:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म गोलमाल अगेन 20 अक्टूबर को प्रदर्शित हुई थी। फिल्म ने पहले दिन यानी ओपनिग डे शुक्रवार को 30.10 करोड़ रुपए की कमाई की और दूसरे दिन 28.5 करोड़ की कमाई हुई। रविवार को भी फिल्म ने 28.5 करोड़ का बिजनस किया। इस तरह पहले वीकेंड में "गोलमाल अगेन" ने तीन दिनों में कुल मिलाकर 87.1 करोड़ रुपए की कमाई की।
 
चार दिनों में फिल्म ने कुल मिलाकर 103 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। गौरतलब है कि "गोलमाल अगेन" में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयष तलपडे, कुणाल खेमू, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं। यह "गोलमाल" की चौथी सीरीज है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »