मुंबई। दिवाली के दिन रिलीज हुई 'सीक्रेट सुपरस्टार' को पहले दिन 4.80 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। दूसरे दिन यह कमाई लगभग डबल हुई है।शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फिल्म को शनिवार को दस करोड़ रुपए मिल सकते हैं। माना जा सकता है कि लोग इसे देखने आएंगे।गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म के शुरुआती शो बेहद ठंडे रहे थे। कहा जा रहा था कि आमिर की यह फिल्म तब गति पकड़ेगी जब लोग इसकी तारीफ करेंगे और इतना सब होने में दो दिन तो लग ही जाएंगे। एेसा ही हुआ है।
इस लिहाज से शनिवार और रविवार खास हो गए। इन दो दिनों में ये फिल्म अपने पूरे रंग पर होना चाहिए।शुक्रवार से टिकट खिड़की पर इसका सामना 'गोलमाल अगेन' से शुरू हुआ है, जो घोर मसाला फिल्म है। तगड़ा मुकाबला है इसलिए कमाई पर कस कर लगाम लगने वाली है। अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी 'सीक्रेट सुपरस्टार' एेसी लड़की की कहानी है, जिसे अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। वो संगीत की दुनिया में नाम कमाना चाहती है लेकिन उसके सुर लोगों के कानों तक पहुंचे उससे पहले उसके पिता राह में रोड़ा बनते हैं। बाद में वो इंटरनेट सहारे दुनिया तक अपना हुनर ले जाती है वो भी सीक्रेट तरीके से।