25 Apr 2024, 05:10:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म बादशाहों ने अपने पहले वीकेंड के दौरान 46 करोड़ की कमाई की है। मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी फिल्म बादशाहो 01 सितंबर को रिलीज हुई  है। बादशाहो में अजय देवगन के अलावा इमरान हाशमी, इलियाना डिक्रूज और इशा गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई है। अजय ने शिवाय के बाद, बड़े परदे पर करीब एक साल बाद वापसी की है। और इस बार दर्शक उनसे कुछ जोरदार धमाके की उम्मीद कर रहे थे। बादशाहो एकदम अजय स्टाईल फिल्म है। जैसी वो करते हैं। जैसी में वो हिट होते हैं।
 
बादशाहो बॉक्स ऑफिस पर निर्माताओं की उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने शुक्रवार को 12.03 करोड़ और शनिवार को 15.60 करोड़ की कमाई की है। रविवार को कुल कलेक्शन 16 करोड़ रुपए का रहा। इस तरह फिल्म ने वीकेंड के तीनों दिन में कुल 43.63 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन को देखकर तो लगता है कि कमाई की यह धुआंधार रफ्तार अभी थमने वाली नहीं है।इस फिल्म के एक हफ्ते के कारोबार से साफ हो जाएगा कि अजय बॉक्स ऑफिस के बादशाह बन पाएंगे या नहीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »