29 Mar 2024, 20:30:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

पीकू ने पहले दिन की कमाई से तोड़े सभी रिकार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2015 8:46PM | Updated Date: May 10 2015 8:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और इरफान खान अभिनीत फिल्म 'पीकू' ने देशी बॉक्स ऑफिस पर जहां शानदार शुरुआत की। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साल 2015 की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने जा रही है। वैश्विक स्तर पर ये फिल्म पहले दिन सबसे बड़ी ओपनर रही।

फिल्म ने अपने रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई में नई रफ्तार पकड़ी और 8.7 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 5.3 करोड़ की कमाई की थी। दो दिन में फिल्म ने 14 करोड़ कमाई की।

पीकू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले दिन $770‘ की कमाई की, जो इस साल बॉलीवुड की रिलीज हुई सभी फिल्मों में सबसे ज्यादा है।इस फिल्म में अमेरिका और कनाडा में $210.8 की कमाई की। यूएई सर्किट में $440‘ की कमाई की। यूके और आयरलैंड सर्किट में 24.2‘ कमाई की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »