25 Apr 2024, 17:53:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2017 12:26PM | Updated Date: Mar 17 2017 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आलिया भट्ट और वरुण धवन की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। फिल्म ने एक सप्ताह पूरा होने से पहले ही 100 करोड़ की कमाई कर ली है।
 
फिल्म ने 7 दिनों में वर्ल्ड वाइड 105.71 करोड़ की कमाई कर ली है। इंडिया में फिल्म ने अभी 68.23 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि कमाई के मामले में 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' अक्षय की 'जॉली एलएलबी 2' से पीछे चल रह गई है। जॉली एलएलबी 2 ने पहले सप्ताह इंडिया में 77.71 करोड़ की कमाई कर ली थी।
 
फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 12.25 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। फिल्म ने पहले शुक्रवार 12.25 करोड़, शनिवार 14.75 करोड़, रविवार 16.05 करोड़, सोमवार 12.08 करोड़, मंगलवार 7.15 करोड़ और बुधवार को 5.95 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी।
 
फिल्म 2017 में पहले वीकेंड के हिसाब से ये दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई थी। वरुण-आलिया ने फिल्म के प्रमोशन में भी कोई कमी नहीं छोड़ी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »