20 Apr 2024, 06:45:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'जॉली एलएलबी 2'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2017 12:11PM | Updated Date: Feb 23 2017 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स आॅफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। 'जॉली एलएलबी 2' बॉक्स आॅफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह में 77 करोड़ रूपए की कमाई की थी। यह फिल्म अब 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। यह इस साल की दूसरी ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की है। इससे पूर्व शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' ने भी 100 करोड़ की कमाई की है।

गौरतलब है कि 'जॉली एलएलबी 2' वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म जॉली एलएलबी की सीक्वल है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा हुमा कुरैशी, अनु कपूर और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं। कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में अक्षय एक ऐसे बेवकूफ वकील की भूमिका में हैं, जिसके दिमाग में हर वक्त पैसे कमाने का प्लान तैयार रहता है। लेकिन एक दिन अचानक कुछ ऐसा होता है जिससे उनका किरदार पूरी तरह यू-टर्न ले लेता है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »