25 Apr 2024, 19:43:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'जॉली एलएलबी 2' ने दूसरे दिन छुआ 30 करोड़ का आंकड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2017 8:17PM | Updated Date: Feb 12 2017 8:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अभिनेता अक्षय कुमार की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' ने दो दिनों में 30 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि फिल्म ने शुक्रवार को 13.20 करोड़ और शनिवार को 17.31 करोड़ का कारोबार किया, इस तरह से फिल्म ने दो दिनों में 30. 51 करोड़ की कमाई कर ली है। तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में यह भी संभावना जताई है कि फिल्म रविवार को और अधिक कारोबार कर सकती है।

'जॉली एलएलबी 2' में अक्षय कुमार जॉली मिश्रा नाम के एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं जो क्रिमिनल लॉ में बड़ा नाम कमाना चाहता है। हुमा कुरैशी जॉली की पत्नी पुष्पा पांडे की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में अनु कपूर एक भ्रष्ट और ताकतवर वकील की भूमिका में हैं जबकि सौरभ शुक्ला जस्टिस सुरेंद्रलाल त्रिपाठी के किरदार में नजर आ रहे हैं, वहीं कुमुद मिश्रा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »