25 Apr 2024, 09:26:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

मैच छोड़कर 'जॉली एलएलबी 2' देखने पहुंचे लोग, बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2017 4:29PM | Updated Date: Feb 10 2017 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' रिलीज हो चुकी है। बता दें, यह 2017 में अक्षय कुमार की पहली फिल्म है लिहाजा, इसे लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 2 दिनों पहले ही शुरु हो चुकी थी और उसका असर सिनेमाघरों में साफ दिख रहा है। 

अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ है।  लोग मैच छोड़ कर फिल्‍म देखने आए हैं। सुबह के शो और वो भी भारत की बैटिंग के दौरान वाला, इतना भर जाए तो समझ लेना चाहिए कि फिल्म का वाकई इंतजार था।

'जॉली एलएलबी 2' के सुबह के शो 40 से 45 फीसद भरे। इसे इस तरह की फिल्मों के लिहाज से अच्छा माना जाना चाहिए। सबसे अच्छी बात तो यह कि फिल्म भी लोगों को पसंद आ रही है। तारीफ के दम पर यह काफी आगे जा सकती है।

ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो अक्षय कुमार की वजह से फिल्म को 15-18 करोड़ तक की ओपनिंग मिल सकती है। अक्षय कुमार की पिछले साल आई तीनों फिल्मों ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। यह फिल्म भी इतना कमा सकती है, वक्त जरूर ज्यादा लग सकता है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »