25 Apr 2024, 04:35:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

नोट बैन का असर, बॉक्स ऑफिस पर 'रॉक ऑन 2' का बुरा हश्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2016 12:29PM | Updated Date: Nov 15 2016 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फरहान अख्तर की साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'रॉक ऑन' काफी कामयाब साबित रही थी और इसकी सीक्वल 'रॉक ऑन 2' से भी यही उम्मीद लगाई जा रही थी। लेकिन फिलहाल  'रॉक ऑन 2' का जो हश्र बॉक्स ऑफिस पर हुआ है, उसके बारे में शायद ही पहले किसी ने कभी सोचा हो। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। माना जा रहा है कि इस फिल्म का यह हाल नोट बैन की वजह से हुआ है।
 
पहले दिन इस फिल्म ने केवल 2.02 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। तरण आदर्श ने लिखा, 'रॉक ऑन2 की कमाई निराशाजनक रही। इस फिल्म ने शुक्रवार को 2.02 करोड़, शनिवार को 2.42 करोड़ और रविवार को 2.58 करोड़ की कमाई की यानी कुल मिलाकर 7.01 करोड़ रुपए की कमाई हुई।
 
बताया जा रहा है कि फिल्म लगभग 55 करोड़ रुपए के बजट में तैयार की गई है। ऐसे में पहले हप्ते कमाई की इस रकम के बाद फिल्म की लागत वसूल कर पाना भी मेकर्स के लिए आसान नहीं लग रहा। 'रॉक ऑन 2' में फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के अलावा अर्जुन रामपाल और प्राची देसाई भी अहम भूमिका में हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »