19 Apr 2024, 11:59:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'ऐ दिल है मुश्किल' ने की 200 करोड़ की कमाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2016 3:39PM | Updated Date: Nov 8 2016 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की जोड़ी वाली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' ने ओवरसीज मिलाकर ग्रास 200 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है।
 
करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' 28 अक्टूबर को प्रदर्शित हुयी है। इस फिल्म के जरिये करण ने चार साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है। उन्होंने आखिरी बार वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म 'स्टूडेंट आॅफ द ईयर' का निर्देशन किया था। इस फिल्म को रिलीज से पहले काफी विरोध का सामना करना पड़ा था।
 
ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में ग्रास 170 करोड़ की कमाई की थी। अब यह फिल्म ओवरसीज मिलाकर ग्रास 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
 
फिल्म ने ओवरसीज में 68.06 करोड़ और भारत में 138.78 करोड़ रुपए की कमाई है। इस वर्ष प्रदर्शित फिल्मों में सुल्तान, रूस्तम, एयरलिफ्ट और एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी ने भी बॉक्स ऑफिस पर ग्रास 200 करोड़ की कमाई की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »