24 Apr 2024, 03:33:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने लगाया शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2016 1:27PM | Updated Date: Oct 10 2016 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोलड स्टोरी’ ने बॉक्स आॅफिस पर शतक लगा दिया है। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा रुपए पार कर लिया है। फिल्म निर्माताओं ने बताया कि फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और फिल्म की कुल कमाई अभी तक 103.4 करोड़ रुपए हुई है।
 
फिल्म में धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई है। फोक्स स्टार स्टूडियो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह ने कहा, ‘‘एमएस धोनी की बायोपिक को मिल रहे प्यार के लिए हम बेहद आभारी हैं। भारत में नेट बॉक्स आॅफिस पर 100 करोड़ का आकंड़ा पार करना, भारत के सबसे सफल कप्तान को उनकी मातृभूमि से मिले प्यार का ही नतीजा है।
 
उन्होंने कहा, यह हमारे लिए एक बेहद खास फिल्म है और हम फिल्म के लिए काम करने वाले सभी लोगों...और इसे एक सफल कहानी बनाने के लिए दर्शकों का धन्यवाद करते हैं। निर्देशक नीरज पांडे की यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हुई थी। आपको बता दें कि फिल्म में कियारा आडवाणी, दिशा पटानी, अनुपम खेर और भूमिका चावला भी हैं। फॉक्स स्टार स्टूडियो और अरुण पांडे द्वारा निर्मित यह फिल्म भारत में 4,500 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज की गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »