25 Apr 2024, 10:32:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

7 दिन में 200 करोड़ कमा कर फिल्‍म 'सुल्तान' ने रचा इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2016 2:35PM | Updated Date: Jul 13 2016 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' ने बॉक्‍स ऑफिस में कमाई कर इतिहास रच दिया। भारत में बनी यह पहली फिल्म है, जिसने महज 7 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का कलेक्शन किया है। इससे पहले यह आकड़ा नौ दिन में पार हुआ था। 'पीके', 'बजरंगी भाईजान' और 'धूम 3' ने 200 करोड़ कमाने में नौ दिन लगा दिए थे।
 
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक सलमान की इस फिल्म ने पहले दिन 36.54 करोड़, दूसरे दिन 37.32 करोड़, तीसरे दिन 31.67 करोड़, चौथे दिन 36.62 करोड़, पांचवे दिन 38.21, छठे दिन 15.54 करोड़ और सातवें दिन 5 करोड़ की कमाई की है। अब ये फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।
 
सलमान खान की ये तीसरी फिल्म है जो 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। इससे पहले किक और 'प्रेम रतन धन पायो' इस क्लब में शामिल है। 'बजरंगी भाईजान' ने 300 करोड़ की कमाई की थी।
 
फिल्म 'सुल्तान' में सलमान खान ने हरियाणा के एक पहलवान की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट अनुष्का शर्मा हैं। इस फिल्म को समीक्षकों ने भी अच्छा बताया है. पहली बार अनुष्का और सलमान किसी फिल्म में एकसाथ नजर आएं हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »