29 Mar 2024, 07:58:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिषेक चौबे निर्देशित और अनुराग कश्यप सह-निर्मित उड़ता पंजाब ने पहले सप्ताह में 48.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया। उड़ता पंजाब पंजाब में नशे की समस्या पर बनी यह फिल्म 17 जून को रिलीज हुई और इसने पहले तीन दिनों में ही 33.8 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार किया।

एक बयान में कहा गया कि उड़ता पंजाब पूरे वीक बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रही। व्यावसायिक सिनेमा और गैर व्यावसायिक सिनेमा जैसा कुछ नहीं है। यहां सिर्फ अच्छा विषय और खराब विषय है। इस फिल्म में शाहिद के अलावा आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार दिलजीत दोशांज ने प्रमुख भूमिका निभाई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »