29 Mar 2024, 11:57:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'बागी' ने कर दिया कमाल, कमाई 100 करोड़ पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2016 11:43AM | Updated Date: May 12 2016 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टाईगर श्राफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ टाईगर ने खुद अपनी ही फिल्म को पीछे कर दिया है। कोई शक नहीं कि टाईगर इस सफलता से बहुत खुश होंगे। यूं कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म ने उम्मीदों से बढ़कर कमाई की है।
 
सब्बीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म बागी ने अब तक 62.03 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बागी ने अपने दूसरे वीकेंड पर 2.31 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी से साथ फिल्म की कमाई 62.03 करोड़ हो चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »