19 Apr 2024, 14:00:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वजीर’ ने जनवरी महीने में फिल्म के प्रदर्शन और कमाई को लेकर पनौती को तोड़ते हुए नया कीर्तिमान रचा है। सिर्फ तीन दिन में फिल्म ने करोड़ों रूपए कमा लिए हैं। अमिताभ व फरहान अभिनीत यह फिल्म 8 जनवरी को रिलीज हुई। फिल्म ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए सिर्फ तीन दिन में 21.01 करोड़ की कमाई कर इस वर्ष की सफल फिल्म बन गई।
 
इसने पहले दिन 5.57 करोड़, दूसरे दिन 7.16 करोड़ और तीसरे दिन 8.24 करोड़ की कमाई की। इस तरह इसकी कुल कमाई 21.01 करोड़ हो गई है। अमिताभ स्टारर यह फिल्म आलोचकों के साथ दर्शकों को भी पसंद आ रही है। उम्मीद है कि यह अच्छी कमाई के साथ जनवरी में रिलीज होने वाली फिल्मों के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »