20 Apr 2024, 16:48:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'वजीर' ने दो दिन में कमाए 12.73 करोड़ रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2016 2:08PM | Updated Date: Jan 11 2016 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फरहान अख्तर और अमिताभ बच्चन स्टारर 'वजीर' को रिलीज वाले दिन अच्छी ओपनिंग नसीब नहीं हुई। इस फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। शनिवार को फिल्म के कलेकशन में बढ़ोतरी नजर आई। फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, 'फिल्म 'वजीर' ने शनिवार को 28.55 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। शुक्रवार को फिल्म ने 5.57 करोड़, शनिवार को 7.16 करोड़, भारत में इस फिल्म की कुल कमाई 12.73 करोड़ रुपये की।

बिजॉय नांबियर अभिनीत फिल्म को मल्टीप्लेक्सों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने विदेशों में पहले दिन 4.07 करोड़ रुपये की कमाई की, इस प्रकार कुल मिलाकर पहले दिन इस फिल्म की कमाई 9.64 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्मी ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार के बाद शनिवार को 28.55% का ग्रोथ दिखाते हुए दूसरे दिन 7.16 करोड़ रुपए की कमाई की।

 
इस तरह केवल भारत के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की दो दिन की कमाई 12.73 करोड़ रुपए हुई। फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने एक बयान में कहा, 'यह बात बेहद दिलचस्प है कि फिल्म की शुरुआत मात्र 10 फीसदी दर्शकों के साथ हुई, जो शुक्रवार के अंत तक 80-90 फीसदी तक पहुंच गई। आज (शनिवार) अधिकांश सिनेमाघरों में शो हाउसफुल रहा, जिसके लिए मैं दर्शकों का आभारी हूं।' 
 
फिल्म में अदिति राव हैदरी, नील नितिन मुकेश तथा जॉन अब्राहम भी भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म दो असामान्य मित्रों की अनोखी कहानी है, जिसमें अमिताभ चेस ग्रैंडमास्टर की भूमिका में हैं, तो वहीं फरहान एटीएस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »