20 Apr 2024, 07:35:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

विदेशों में ‘दिलवाले’ ने पहले दिन कमाए 34 लाख डॉलर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2015 11:40AM | Updated Date: Dec 21 2015 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता शाहरूख खान और काजोल के अभिनय से सजी ‘दिलवाले’ को अंतरराष्ट्रीय बॉक्स आॅफिस पर पहले दिन अच्छी ओपनिंग मिली और उसने लगभग 34 लाख डॉलर की कमाई की। निर्देशक रोहित शेट्टी की इस फिल्म में कई साल बाद शाहरूख-काजोल की फिल्मी जोड़ी की रूपहले पर्दे पर वापसी हो रही है।

शाहरूख की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा जारी एक रिलीज में बताया गया है कि संयुक्त अरब अमीरात में यह किसी भी बॉलीवुड फिल्म के मुकाबले अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इसी के साथ ब्रिटेन और अमेरिका में भी इसे काफी सराहना मिल रही है। भारत में अब तक इस फिल्म ने 41.09 करोड़ रूपए की कमाई की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »