19 Apr 2024, 12:25:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » box office

रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ सलमान खान ने रचा नया कीर्तिमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2015 11:03AM | Updated Date: Dec 2 2015 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने महज कुछ हफ्तों में  इतनी जबर्दस्त कमाई की बॉक्स ऑफिस पर खलबली मच गई है। इसके साथ ही बॉलीवुड के दबंग ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। 
 
'प्रेम रतन धन पायो' 390 करोड़ की कमाई कर वर्ल्ड लेवल पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी बॉलीवुड फिल्म बन गई है. आपको बताते चलें कि सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो’ दीपावली के मौके पर रिलीज हुई थी। अपने प्रदर्शन के बाद से ही यह कमाई के कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
 
भारतीय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यह अब तक 297 करोड़ की कमाई कर चुकी है जबकि विदेशों में हुई कमाई के हिसाब से यह आंकडा अब 390 करोड़ तक पहुंच चुका है। गौरतलब है कि इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' ने वर्ल्ड लेवल पर 385 करोड़ की कमाई की थी।
 
गौरतलब है कि सलमान और सूरज ने 16 साल बाद एक साथ काम किया है। इससे पहले दोनों ने फिल्म मैंने प्यार किया और हम साथ-साथ हैं जैसी फिल्मों में साथ काम किया था।  12 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान डबल रोल में है। उनके अलावा सोनम कपूर, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर, अरमान कोहली और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »