20 Apr 2024, 06:15:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'बाहुबली' ने रचा इतिहास, पहले ही दिन कमाए 50 करोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2015 3:08PM | Updated Date: Jul 11 2015 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली' ने पहले दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच डाला है। इस फिल्‍म ने पहले ही दिन 50 करोड़ रुपए का कलेक्‍शन किया है। यह ओपनिंग डे में सबसे ज्यादा बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। 
 
तरण आदर्श ने ट्वीट कर कहा कि, 'बाहुबली ने इतिहास रचा। सभी वर्जन में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड तोड़ा। भारत में 50 करोड़। अद्भुत और बेमिसाल।' सभी भाषाओं में फिल्म ने 50 करोड़ रुपए बटोरे जबकि हिन्दी वर्जन ने 5.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। हिन्दी में डब की गई किसी फिल्म में सबसे ज्यादा कलेक्शन 'बाहुबली' ने किया है।
 
तरण आदर्श ने ट्वीट किया, 'बाहुबली (हिन्दी) शुक्रवार को 5.15 करोड़। हिन्दी में डब की गई फिल्म का सबसे ज्यादा बिजनेस। शानदार।' अमिताभ बच्चन समेत फिल्म जगत की जानी मानी हस्तियों ने फिल्म की प्रशंसा की है।
 
एक तरफ जहां साउथ के थिएटर औसतन 90 से 100 फीसदी फुल रहे तो भारत के बाकी हिस्सों में ये आंकड़ा 55 फीसदी से ज्यादा रही। 'बाहुबली' में प्रभास, राणा दग्गुबाती और तमन्ना भाटिया मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म को दुनियाभर में रिलीज किया गया है। फिल्म ने शाहरुख खान की 'हैप्पी न्यू ईयर' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। 2014 में रिलीज एसआरके-दीपिका स्टारर फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' ने पहले दिन 44.97 करोड़ का कलेक्शन किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »