29 Mar 2024, 20:46:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभा-तापसी की जोड़ी ने किया कमाल, ‘बदला’ ने कमाए इतने करोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 1:52PM | Updated Date: Mar 26 2019 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म बदला ने 75 करोड़ की कमाई कर ली है। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी वाली फिल्म बदला 08 मार्च को प्रदर्शित हुई है। फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की कंपनी ने किया है। बदला ने अपने पहले सप्ताह में 38 करोड़ की शानदार कमाई की थी। फिल्म बदला अभी भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 75 करोड़ की कमाई कर  ली है।
 
बदला सस्पेंस थ्रिलर फिल्‍म है, जो स्पेनिश फिल्‍म ‘द इनविजबिल गेस्ट’ का बॉलीवुड एडेप्टेशन है। फिल्‍म के मुख्य पात्रों को मूल फिल्‍म से बदल दिया गया है। कहानी अमिताभ और तापसी के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। तापसी पर अपने बॉयफ्रेंड की हत्या का संदेह है और अमिताभ एक वकील का किरदार निभा रहे हैं।
 
फिल्‍म की कहानी इन दोनों के बीच संवाद के जरिये आगे बढ़ती है और फ्लैश बैक के जरिए अहम घटनाओं को दिखाती है। मानव कौल और अमृता सिंह भी एक अहम किरदार में हैं। अमिताभ बच्चन और तापसी इससे पहले पिंक में साथ आये थे, जिसमें अमिताभ ने वकील का ही किरदार निभाया था, जबकि तापसी एक कामकाजी लड़की के रोल में थीं।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »