29 Mar 2024, 02:36:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका ने कटरीना के लिए कही हैरान कर देने वाली बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2018 11:36AM | Updated Date: Dec 18 2018 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की ‘डिंपल गर्ल’ दीपिका पादुकोण का कहना है कि उनके मन में कटरीना कैफ के लिए हमेशा से सम्मान रहा है। दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ दोनों ही रणबीर कपूर को डेट कर चुकी है। दोनों के रिश्ते में उतार-चढ़ाव की खबरें आती रही हैं। दीपिका पादुकोण ने रणवीर  से शादी कर ली है। कटरीना भी अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ गई हैं और इस समय उनका पूरा फोकस अपने करियर पर है। दोनों के बीच खराब रिश्ते भी सुधर गए हैं।
 
दीपिका ने कहा,‘‘हम दोनों के रिश्ते को लेकर लोगों के बीच काफी अफवाहें फैलती रही हैं। मेरे मन में उनके लिए हमेशा से बहुत सम्मान रहा है। इतने सालों में वे जिस तरह से रही हैं, काम को लेकर उनका जिस तरह का नजरिया रहा है, मैं उनका सम्मान करती आई हूं। वो हमेशा से मेरे लिए प्रिय रही हैं। हम दोनों का रिश्ता भी काफी सौहार्दपूर्ण है।’’ पिछले दिनों कटरीना, दीपिका की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुई थीं। इसके बाद दोनों अभिनेत्रियों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया। कटरीना ने इस पर कहा भी था कि दीपिका को फॉलो बैक करने का ख्याल उनके मन में स्वाभाविक रूप से आया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »