19 Apr 2024, 23:56:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

क्लासी लहंगे में प्रियंका ने ढाया कहर कूल अंदाज में दिखे निक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 11:50AM | Updated Date: Dec 14 2018 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुनिया के सबसे अमीर घराने की बेटी ईशा अंबानी ने 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। ये शादी अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में हुई। इस शादी में बॉलीवुड स्टार्स से लेकर कई महान हस्तियां शामिल हुईं। इस शादी में न्यूली मैरिड कपल प्रियंका और निक भी पहुंचे। प्रियंका इस दौरान पिंक कलर के बेहद क्लासी लहंगा पहने हुए नजर आईं। लहंगे के साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया था और मांग टीका प्रियंका के लुक को चार-चांद लगाते हुए नजर आया।
 
वहीं निक ब्लैक कलर का सूट पहने कूल अंदाज में दिखे। हाथों में हाथ डाले इस कपल ने कई तस्वीरें खिंचवाई।वहीं प्रियंका के पति निक जोनस ब्‍लैक कलर के टक्‍सीडो सूट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने इस आउटफिट के साथ आने बालों को खुला छोड़ा है। इसके साथ उन्‍होंने मांग टीके के साथ हाथों में भारी कड़े पहने हुए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »