29 Mar 2024, 13:06:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। शादी के बाद प्रियंका का न्यूलीमैरिड लुक देखने को मिला। इस दौरान प्रियंका चाहे वेस्टर्न लुक में थी या देसी मगर वह सिंदुर लगाना नहीं भूली। हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें वे माथे पर सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़ा पहने नजर आ रही हैं। लेकिन कई यूजर्स को एक्ट्रेस का ये लुक रास नहीं आ रहा है।

प्रियंका के सिंदूर, चूड़ा और मंगलसूत्र पहनने के फैसले पर सवाल किया जा रहा है। ट्रोलर्स प्रियंका के फेमिनिज्म पर लिए गए स्टैंड पर कमेंट कर रहे हैं। इन सभी आलोचनाओं का करारा जवाब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने ट्विटर पर दिया है। उन्होंने बेटी के 'जस्ट मैरिड' लुक अपनी राय रखी है। मधु चोपड़ा ने लिखा- 'सिंदूर अब बंधन का पर्याय नहीं है। देखें प्रियंका इसे हर रोज साबित कर रही हैं।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »