29 Mar 2024, 07:34:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट  को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। दोनों ने मीडिया के सामने अपने रिश्ते को कुबूल कर लिया है। रिलेशनशिप की खबरें आने से पहले ही दोनों की शादी को लेकर खबरें चर्चा में आ गई हैं। और अब इसपर महेश भट्ट का बयान भी सामने आया है। 
 
आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने कहा, 'जाहिर तौर पर दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। आपको यह बात समझने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मुझे रणबीर कपूर पसंद हैं... वह बहुत अच्छे इंसान हैं। अब उन्हें इस रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना है ये उन्हें सोचने और नतीजा निकालने की जरूरत है।' महेश भट्ट ने कहा, 'क्या वे शादी नाम के किसी मुकाम पर पहुंचना चाहते हैं।
 
जो एक ऐसी संस्था है जिसके बारे में 21वीं सदी के दूसरे दशक में भी सवाल किए जाते हैं। ये तो उन्हें खुद ही सोचना होगा।'  इसी के साथ महेश भट्ट ने कहा कि,' यह एक जिंदगी है और जिंदगी को अपने नियमों के मुताबिक जिया जाना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »