25 Apr 2024, 13:57:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी की शादी का जश्न जोरो-शोरों से चल रहा है। ईशा 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ मुंबई में शादी रचाएंगी। बीते दिन ही राजस्थान के उदयपुर में संगीत सेरेमनी हुई। इस सेरेमनी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारें पहुंचे। इस खास पल की कुछ वीडियो सामने आई है, जिसमें ईशा अपने होने वाले पति संग रोमांटिक डांस करती दिख रही है। इस दौरान वह बेहद ही रोमांटिक अंदाज में दिख रहे है।
 
ये पहली बार है जब ईशा और आनंद एक दूसरे के साथ इस अंदाज में दिखाई दिए हैं। इस पूरी परफॉर्मेंस में ये दोनों एक दूसरे में पूरी तरह से खोए दिखाई दे रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री से नजरें हटाना काफी मुश्किल सा हो रहा है। इतना ही नहीं आनंद ने ईशा को किस भी किया और उन्हें बाहों में भरकर रोमांस भी करते दिखे। इसके साथ ही आनंद ने ईशा को गोद में उठाकर भी बेहद शानदार परफॉर्मेंस दिया। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »