29 Mar 2024, 00:40:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

त्रिदेव के सुपरहिट गाने गली गली को रिक्रिएट करेंगी मौनी राय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2018 5:23PM | Updated Date: Dec 7 2018 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और टीवी सीरियल नागिन फेम मौनी राय सुपरहिट फिल्म त्रिदेव के गाने गली गली को रिक्रियेट करने जा रही है। मौनी रॉय ने इस साल वर्ष प्रदर्शित अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। मौनी इन दिनों रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रही है। मौनी एक आइटम नंबर 'गली गली में फिरता है...' में नजर आएंगी। मौनी आनेवाली कन्नड़ फिल्म केजीएफ में इस सॉन्ग पर लटके-झटके दिखाती नजर आएंगी।
 
वर्ष 1989 में प्रदर्शित त्रिदेव के गाने 'गली गली में फिरता है...' ने कभी धूम मचा दी थी। अब इस गाने को रिक्रियेट किया जा रहा है। इसी हफ्ते इस गाने की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव के एक स्टूडियो में होगी। इस गाने में मौनी तीन बार लुक बदलेंगी और अभिनेता यश के साथ दिखाई देंगी। यश इस फिल्म में मेन लीड भूमिका में हैं। गाने का नया वर्जन पार्टी ट्रैक होगा। इस गाने को तनिष्क बागची रीक्रिएट कर रहे हैं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसमें यश की जर्नी को दो हिस्सों में दिखाया जाएगा। 1970 के दशक के सेट पर रॉकी के तौर पर मुंबई की गलियों में उसका सफर और इसके बाद उसका कर्नाटक में कोलार की खान तक पहुंचने के सफर को दिखाया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »