24 Apr 2024, 11:17:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण सिल्वर स्क्रीन पर द्रौपदी का किरदार नहीं निभाना चाहती हैं। चर्चा हो रही थी कि दीपिका बहुत जल्द आमिर खान की फिल्म 'महाभारत' में द्रौपदी का रोल निभा सकती हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि उन्होंने इस रोल को निभाने से इनकार कर दिया है। दीपिका ने 'महाभारत' में काम करने से इंकार कर दिया है।
 
दीपिका अब मेघना गुलज़ार की अगली फिल्म में नजर आनेवाली हैं, जो एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल पर बेस्ड होगी। हाल ही में एक और खबर इंटरनेट पर नजर आई, जिसमें कहा जा रहा था कि दीपिका आमिर खान की अगली फिल्म 'महाभारत' में नजर आ सकती हैं। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने द्रौपदी का रोल निभाने से इनकार कर दिया है। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि आखिर उन्होंने इस रोल को निभाने से क्यों इनकार किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »