29 Mar 2024, 19:32:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का कहना है कि वह नहीं चाहतीं कि उनको यहां एक 'स्टार संतान' के तौर पर जाना जाए। सारा ने कहा कि वह चाहती हैं कि उन्हें अपनी ''मम्मी की बेटी'' के तौर पर जाना जाए। अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा चार साल की उम्र से ही हीरोइन बनना चाहती थीं और उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है।
 
इसके बाद ही उनका अभिनय का सपना सच हुआ। वह अभिषेक कपूर की 'केदारनाथ' फिल्म से अपना करियर शुरू करने जा रही हैं। इसके तुरंत बाद उनकी अगली फिल्म 'सिम्बा' होगी जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। सारा ने एक साक्षात्कार में कहा, ''जब आपकी उम्र चार साल हो और आप हीरोइन बनना चाहती हों तब यह एक अलग चीज होती है। हम वास्तव में नहीं जानते हैं कि इस उम्र में हम क्या चाहते हैं। उम्र बढ़ती जाती है और जब आप आठ साल के होते हैं, फिल्में देखते हैं तब आपकी सोच और अधिक दृढ़ हो जाती है।''
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »