28 Mar 2024, 22:42:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों एक्ट्रेस शिबानी डांडेकर से अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बात को और हवा उस वक्त और मिली जब फरहान, शिबानी एक साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन में नजर आए। फरहान से अपने रिश्ते को लेकर शिबानी डांडेकर ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है।
 
शिबानी डांडेकर ने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही। शिबानी से पूछा गया कि पब्लिक का नजरिया आपकी जिंदगी को कितना प्रभावित करता है। इस पर शिबानी डांडेकर ने कहा - 'यह व्यक्ति पर निर्भर करता है। आप कैसे लेते हैं। कुछ लोग हैं जो इससे बहुत प्रभावित होते हैं और कुछ परवाह ही नहीं करते।'  शिबानी डांडेकर ने आगे कहा - 'जब आप सार्वजनिक स्थान पर काम कर रहे हैं तो समझ का एक स्तर होना जरूरी है। दुनिया आपको देख रही है। इसलिए आपको डील करना पड़ता है। यह हमेशा आसान नहीं होता।'
 
आपको बता दें, शिबानी डांडेकर 'नाम शबाना', 'भावेश जोशी' और 'सुल्तान' जैसी फिल्मों में थीं। दीपवीर के रिसेप्शन से पहले फरहान और शिबानी को दिल्ली के कॉफी डे में देखा गया था जहां फरहान अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी थे। फरहान अख्तर प्रियंका चोपड़ा के साथ 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रहे थे। फरहान की पहली पत्नी की बात करें तो अधूना से साल 2016 में तलाक ले लिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »