24 Apr 2024, 16:53:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई।  मिस्र की एक अभिनेत्री के काहिरा फिल्म फेस्टिवल के दौरान पारदर्शी कपड़े पहनने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस अभिनेत्री पर व्याभिचार के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। दरअसल काहिरा फिल्म फेस्टिवल के दौरान रानिया यूसेफ ने काले रंग वाला पारदर्शी कपड़ा पहना था, जिसमें उनके पांव का अधिकांश हिस्सा नजर आ रहा था।
 
उनकी इस ड्रेस को लोगों ने मुद्दा बना दिया। हालांकि कुछ लोगों का ये भी कहना है कि रानिया को अपनी पसंद के मुताबिक कपड़े पहनने का अधिकार था। मिस्र की न्यायिक प्रणाली से जुड़े लोगों ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया है कि अगर रानिया दोषी पाईं गईं तो उन्हें पांच सालों तक की कैद हो सकती है। हालांकि रानिया ने इसके लिए माफी मांगी है। 44 साल की रानिया ने कहा कि अगर उन्हें मालूम होता कि उनके कपड़े से इतना विवाद उत्पन्न होता तो वो ये कपड़े नहीं पहनतीं।
 
हालांकि रानिया के खिलाफ एमरो आब्देसलाम और समीर सबरी ने मुकदमा दर्ज कराया है। ये दोनों सेलिब्रेटी लोगों पर मुकदमा करने के लिए जाने जाते हैं। सबरी ने समाचार एजेंसी एएफपी ने कहा, रानिया का पहनावा समाज के मूल्यों, परंपराओं और नैतिकताओं के मुतबिक नहीं है। इससे फिल्म फेस्टिवल और मिस्र की महिलाओं की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »