19 Apr 2024, 18:24:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा की बैचलर पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें इतना धमाल मचा कि बजाते-बजाते ढोली का ढोल ही फट गया। कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारियां चल रही हैं। वहीं कपिल शर्मा ने बहुत ही धूमधाम से अपनी बैचलर पार्टी भी कर ली है। इस पार्टी में इतना हंगामा और धमाल मचा कि ढोल ही फट गया।दरअसल, कपिल शर्मा इंडियन आइडल 10 के सेट पर आए थे, यहां उनकी बैचलर पार्टी सेलिब्रेट की गई। प्रतियोगियों ने कपिल शर्मा को उनकी शादी की पार्टी दिए बिना सेट छोड़ने नहीं दिया।
 
यह भी सुनिश्चित किया कि वह भी पार्टी में नाचेंगे।कपिल शर्मा ने भी उनकी भावनाओं का मान रखा और पार्टी करने की इजाजत दे दी। बस फिर क्या था ढोल वाले उपस्थित हो गए और फिर इतना नाच गाना हुआ कि ढोली भी उत्साहित हो गए। माहौल इतना मदमस्त हो गया कि ढोली का ढोल फट गया।इस मौके पर कपिल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इतना प्यार देने और गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद किया। बता दें कि कपिल शर्मा अपने चाहने वालों को दो सौगातें देने जा रहे हैं, एक उनकी अपनी शादी और दूसर उनका शो।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »