19 Apr 2024, 10:06:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

घुटनों पर बैठकर निक ने किया था प्रियंका को प्रपोज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2018 12:43PM | Updated Date: Dec 1 2018 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और इंटरनेशनल सिंगर निक जोनस की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां फैन्स इनकी शादी को लेकर एक्साइटेड है वहीं वो यह भी जानना चाहते हैं कि निकयंका की लव स्टोरी शुरू कैसे हुई। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे और कब शुरू हुई निक्यांका की प्यार भरी लव स्टोरी।
 
जानकारी के मुताबिक प्रियंका-निक ने बताया कि आखिर उनकी लव स्टोरी शुरू कहां से हुई। अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए निक ने कहा कि भले ही दुनिया को हमारे रिश्ते के बारे में 'मेल गाला इवेंट' के बाद पता चला हो लेकिन इससे पहले ही हमारे बीच में कुछ खास हुआ था।
 
सितंबर 2016 में पहली बार निक ने ट्विटर पर प्रियंका को मैसेज भेजा था। इसके जवाब में प्रिंयका ने कहा था कि ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है। ऐसे में वे उनके फोन पर संपर्क करें। इसके बाद दोनों एक ड्रिंक पार्टी में न्यूयॉर्क में मिले थे, जिसके बाद प्रियंका ने निक को अपने घर पर बुलाया था। घर पर उनकी मम्मी मधु चोपड़ा टीवी सीरियल लॉ एंड आॅर्डर देख रही थीं। प्रियंका के मुताबिक, दोनों ने बैठकर कुछ घंटे बातें की।
 
प्रियंका ने कहा कि इस मुलाकात में कोई किस नहीं हुई। तीसरी डेट में निक समझ गए कि प्रियंका ही वह लड़की है जिससे वह शादी करना चाहते थे। निक जोनस के मुताबिक उन्होंने प्रियंका को उनके बर्थडे पर प्रपोज नहीं किया। निक कहते हैं कि उन्होंने पीसी को ग्रीस में प्रपोज किया था, जिसके लिए उन्होंने एक हफ्ते पहले ही रिंग खरीद ली थी।
 
जब निक से पूछा गया है कि उन्होंने प्रिंयका को कैसे प्रपोज किया तो उन्होंने कहा, मैंने घुटनों पर बैठकर प्रियंका से पूछा क्या तुम मुझसे शादी करके मुझे दुनिया का सबसे खुशनसीब शख्स बनने का मौका दोगी।' निक ने बताया कि उन्होंने पीसी को ग्रीस में प्रपोज किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »