29 Mar 2024, 01:03:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण एक बार फिर रॉकस्टार रणबीर कपूर के साथ काम करती नजर आ सकती है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। दोनों ने बचना ए हसीनो, ये जवानी है दीवानी और तमाशा जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अब यह जोड़ी फिर साथ काम करती नजर आ सकती है।
 
बॉलीवुड निर्देशक लव रंजन ने अपनी अगली फिल्म के लिये रणबीर कपूर को साइन किया है। इस फिल्म में लीड के लिए दीपिका को अप्रोच किया है। दीपिका ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी है लेकिन फिलहाल अभी इस पर हामी नहीं भरी है। यदि दीपिका को स्क्रिप्ट पसंद आ जाती है तो दोनों कलाकार एक बार फिर साथ में नजर आयेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »