29 Mar 2024, 12:29:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

निक-प्रियंका ने पूजा कर शादी के रीति-रिवाजों का किया आगाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2018 12:48PM | Updated Date: Nov 29 2018 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की रस्में 28 नवंबर को घर में हुई पूजा से शुरू हो गईं । पूजा पूरी होने के बाद निक और प्रियंका मीडिया के सामने आए और पोज दिए। दोनों शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस पूजा में प्रियंका स्काई ब्लू कलर का सलवार सूट पहने नजर आईं। वहीं निक ने पिंक कलर का पायजामा कुर्ता पहना। ये पूजा प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के घर पर रखी गई थी।
 
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पूजा के बाद पूरा परिवार शादी की बाकी रस्मों के लिए जोधपुर के उमेद भवन के लिए रवाना हो जाएगा। प्रियंका और निक ने अभी तक अपनी शादी की आॅफीशियल जानकारी नहीं दी है। शादी 2 और 3 दिसंबर को होगी। दीपिका और रणवीर की तरह ये कपल भी दो रीति-रिवाजों से शादी करेगा। एक हिंदू और दूसरी क्रिश्चियन। आज हुई पूजा में प्रियंका अपने जेठ-जिठानी के साथ मां के घर पहुंची थी। प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर रेड कलर के सूट में बला की खूबसूरत लग रही थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »