29 Mar 2024, 05:02:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणबीर कपूर की बहन पर डिजाइन चोरी करने के लगे आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2018 11:17AM | Updated Date: Nov 27 2018 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी वैसे तो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं, लेकिन डिजाइनिंग के फील्ड में उनका नाम हमेशा से ही चर्चा में रहा है। इन दिनों रिद्धिमा पर एक आरोप लगाया जा रहा है। आरोप यह है कि उन्होंने एक डिजाइन की नकल की है, जिसके बाद एक वेबसाइट ने उन पर नकल का आरोप लगाया है।
 
दरअसल, रिद्धिमा कपूर ने हाल ही में फेस्टिवल ज्वेलरी कलेक्शन लॉन्च किया था। इस कलेक्शन में डायमंड और पर्ल से बने ईयरिंग्स शामिल हैं। आरोप है कि उनकी ये ईयरिंग्स की डिजाइन कोकिची मिकिमोटो की कॉपी है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर यह आरोप भी लगाए कि रिद्धिमा ने जो तस्वीर प्रेजेंटेशन के लिए चुनी, वह भी चोरी की है। इसके बाद नकल के आरोप की वजह से रिद्धिमा को ट्रोल किया जा रहा है।
 
रिद्धिमा पर डिजाइन नकल के आरोप ‘डाइट सब्या’ नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये लगाए गए हैं। उनका कहना है असल में डिजाइन कोकिची मिकिमोटो का है। डाइट सब्या ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक में ईयर रिंग दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में रिद्धिमा की पोस्ट नजर आ रही है।
 
इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, कोकिची मिकिमोटो को दुनिया में ‘पर्ल किंग’ के नाम से जाना जाता है। साल 1916 से काम कर रही ये ब्रांड इंडस्ट्री में एक बेंचमार्क है। बता दें कि रिद्धिनमा ‘आर’ नाम से अपना ज्वैलरी कलेक्शन चलाती हैं। उनके डिजाइन को सेलेब्स और फैंस, दोनों पसंद करते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »