28 Mar 2024, 15:52:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी चरित्र अभिनेत्री रेणुका शहाणे अब फिल्म निर्देशन करने जा रही हैं। वर्ष 1994 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान खान की भाभी का किरदार निभाने वाली  रेणुका शहाणे जल्द ही निर्देशक के तौर पर अपना डेब्यू करने वाली हैं। यह फिल्म एक सिंगल परिवार में महिलाओं की तीन पीढ़ी के बारे में होगी।
 
इस फिल्म के लिए काजोल, शबाना आजमी और मिथिला पालकर का नाम सामने आ रहा है तो वहीं फिल्म के निर्माता के तौर पर सिद्धार्थ रॉय कपूर के नाम की चर्चा है। इस फिल्म का निर्देशन रेणुका शहाणे करेंगी। इसी के साथ वह इससे एक निर्देशक के तौर पर अपनी शुरूआत करने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग 2019 के मध्य में शुरू होने की उम्मीद है, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »