23 Apr 2024, 12:30:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर की पॉप्युलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। आए दिन उनती तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। तैमूर की क्यूटनेस ने लोगों को इतना दीवाना बना दिया है कि अब कंपनियां मार्केट में तैमूर गुड्डा उतारने लगी हैं। 
 
प्रोड्यूसर अश्विनी यार्डी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। अश्विनी ने एक गुड्डे की तस्वीर शेयर की है। ये गुड्डा बिल्कुल तैमूर की तरह नजर आ रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए अश्विनी ने लिखा- ये गुड्डा केरल के एक स्टोर में बिक रहा है।' 
 
तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चाहिते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं। डेढ़ साल के तैमूर बॉलीवुड के किसी स्टार एक्टर से कम नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से तैमूर अब मीडिया को देखकर पोज भी देते हैं और क्यूट सी स्माइल दे कर सभी इंप्रेस करते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »