29 Mar 2024, 01:53:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में उस समय हजारों लोग सड़कों पर उतर आए जब उन्हें पता चला कि फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा वहां शूटिंग कर रही हैं। लोग न सिर्फ उनकी फोटो खींचने लगे बल्कि कुछ ने उन्हें अगले जल्द होने वाली शादी के लिए बधाइयां भी देनी शुरू कर दीं। प्रियंका दिल्ली में अपनी अगली फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की निर्देशक हैं सोनाली बोस और इसके निमार्ता हैं सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला। 
 
खास बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा इकलौती ऐसी लड़की नहीं हैं जिनके चांदनी चौक पहुंचने पर इतनी जनता जुटी है। इससे पहले अनुष्का शर्मा, जाह्नवी कपूर और सोनम कपूर सहित बॉलीवुड की अभिनेत्रियां जब भी चांदनी चौक में शूटिंग के लिए आई हैं उन्हें हमेशा अपने फैंस की भीड़ का सामना करना पड़ा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »